फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, इस लिंक से तुरंत करें पंजीकरण

Thu, 21 Mar 2024 05:09 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना कल, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। आवेदन से चूके उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से फौरन आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2024
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer Recruitment 2024: भारतीय सेना कल, यानी 22 मार्च, 2024 को अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, join Indianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर दें।

विज्ञापन

 

अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो 13 फरवरी को शुरू हुई और अब 22 मार्च को बंद हो जाएगी।

भारतीय सेना अग्निवीर लिखित परीक्षा अप्रैल 2024 के लिए निर्धारित है। अधिकारियों द्वारा सटीक तारीख और समय की घोषणा की जानी बाकी है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही शारीरिक परीक्षा चरण के लिए आगे बढ़े सकेंगे।
 

Indian Army Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यताएं अलग-अलग हैं। उनमें से कुछ पदों के लिए योग्यताएं इस प्रकार है:
  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं कक्षा पूरी होनी चाहिए।
  • तकनीकी पद के लिए उम्मीदवारों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पूरी करनी होगी। 
  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए ट्रेड्समैन रिक्ति के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • क्लर्क और शॉपकीपर टेक्निकल पद के लिए आवेदकों को किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा पूरी करनी होगी। 

आयु सीमा: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए, जीडी, तकनीकी और ट्रेड्समैन पदों के लिए उम्मीदवारों की लंबाई 169 सेमी होनी चाहिए। सहायक के तकनीकी पद के लिए आवेदक की लंबाई 162 सेमी होनी चाहिए।
विज्ञापन

Indian Army Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट join Indianarmy.nic.in पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर उपलब्ध 'ऑनलाइन पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करके आवेदन पत्र भरें।
  • सभी प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करके शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें