IAF AFCAT 1 परीक्षा तिथि
भारतीय वायु सेना तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों पदों के लिए जनवरी 2025 में शुरू होने वाले पाठ्यक्रम के लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 2024 के लिए लिखित परीक्षा 16, 17 और 18 फरवरी 2024 को शुरू होने जा रही है। एफसीएटी ऑनलाइन परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी।
एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 1 2024 ऑनलाइन मोड में प्रतिदिन 2 शिफ्टों में लगातार तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी। भारतीय वायु सेना की तरफ से सेना की फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं में कुल 317 रिक्तियां भरी जाएंगी। इस राउंड में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एएफएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।