फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koncentrix'22: कल होगा आईएमटी गाजियाबाद का कंसल्टिंग कॉन्क्लेव कॉन्सेंट्रिक्स-2022, पहली बार मेटावर्स का होगा इस्तेमाल

सार

IMT Consulting Conclave Koncentrix'22 : खास बात यह है कि देश में पहली बार मेटावर्स नेटवर्क का प्रयोग करते हुए नेक्स्ट मीट प्लेटफॉर्म पर इस कॉन्क्लेव को आयोजित किया जा रहा है। अमर उजाला इस आयोजन से बतौर मीडिया पार्टनर जुड़ा है।
विज्ञापन
आईएमटी गाजियाबाद का कंसल्टिंग कॉन्क्लेव कॉन्सेंट्रिक्स-2022 - फोटो : IMT Ghaziabad,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमटी गाजियाबाद के आधिकारिक कंसल्टेंसी क्लब दी रिसर्च एंड कंसल्टेंसी एंटरप्राइजेज (RACE) की ओर से वार्षिक कंसल्टिंग कॉन्क्लेव कॉन्सेंट्रिक्स-2022 का आयोजन शनिवार, 26 फरवरी को किया जा रहा है। खास बात यह है कि देश में पहली बार मेटावर्स नेटवर्क का प्रयोग करते हुए नेक्स्ट मीट प्लेटफॉर्म पर इस कॉन्क्लेव को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान इंटीग्रेशन, मोटिवेशन और टेक्नोलॉजी के साथ समन्वय बनाकर भविष्य की चुनौतियों की तैयारी पर जोर दिया जाएगा। इस आयोजन से अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर जुड़ा है। 

विज्ञापन


 

Trending Videos

ये दिग्गज करेंगे शिरकत 

कॉन्सेंट्रिक्स-2022 कॉन्क्लेव में इस साल भी उद्योग और प्रबंधन जगत की कई हस्तियां शिरकत करेंगी। कॉन्क्लेव में पीडब्ल्यूसी के पार्टनर सुदीप्त घोष, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के स्ट्रेटिजिक ग्रोथ डायरेक्टर शुभाजित मजूमदार, बीसीजी की फाइनेंस बिजनेस पार्टनर नेहा बंसल और एथेना एग्जीक्यूटिव सर्च एंड कंसल्टिंग के एमडी भविष्य शर्मा आदि प्रमुख तौर पर शामिल हो रहे हैं। ये सभी कंसल्टिंग कॉन्क्लेव के मुख्य कार्यक्रम आरोहण में अपने संबंधित क्षेत्र के अनुभवों को साझा करेंगे। 
 

मुख्य तौर पर इस मुद्दे पर होगा विमर्श

कार्यक्रम के दौरान मुख्य तौर पर पांचवीं औद्योगिक क्रांति में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग के माध्यम से मॉर्डनाईजेशन और स्थिरता पर विचार-विमर्श और मंथन किया जाएगा। वक्ताओं के पैनल में शामिल दिग्गज इस संबंध में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के वास्ते अपने क्लाइंट्स के लिए आवश्यक पूर्व तैयारी आदि को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार और अनुभव साझा करेंगे।  
 
विज्ञापन

मैनेजमेंट स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेहतरीन अवसर

रिसर्च एंड कंसल्टेंसी एंटरप्राइजेज यानी रेस की ओर से हर साल इस तरह के कंसल्टिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम में कंसल्टिंग डोमेन से जुड़े बड़े-बड़े संस्थान शामिल होते हैं। यह कार्यक्रम मैनेजमेंट स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को भी एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर के बी-स्कूल बिजनेस केस स्टडी कंपटीशन - कॉन्सुलेंजा में अपनी प्रतिभा और काउंसलिंग क्षमताओं को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें