फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2024: आईआईटी जैम के लिए पंजीकरण करने का एक और मौका, अब इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Sat, 21 Oct 2023 04:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2024: आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवारों के पास अब आवेदन करने के लिए नीचे लिखी तारीख तक का समय है।
विज्ञापन
IIT JAM 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा फॉर मास्टर्स (IIT JAM 2024) के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो अभी तक किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


जो उम्मीदवार आईआईटी से मास्टर्स करने के इच्छुक हैं, वे अब 25 अक्तूबर, 2023 तक आईआईटी जैम परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

पात्रता मानदंड

पात्रता मानदंड के अनुसार, जिन छात्रों ने स्नातक की डिग्री पूरी कर ली है या वर्तमान में स्नातक कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे हैं, वे JAM 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी भी उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और भारतीय डिग्री वाले विदेशी नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं।

IIT JAM 2024: आवेदन शुल्क

एकल टेस्ट पेपर के लिए, महिला आवेदकों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PwD) श्रेणियों से संबंधित लोगों को आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी आवेदकों को 1,800 रुपये का भुगतान करना होगा।

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3,000 सीटों, भारतीय विज्ञान संस्थान में 2,000 सीटों पर प्रवेश और सीसीएमएन के माध्यम से काउंसलिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। JAM स्कोर का उपयोग एमएससी, एमएससी (टेक), एमएस रिसर्च, एमएससी-एमटेक, दोहरी डिग्री, संयुक्त एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी दोहरी डिग्री जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

IIT JAM 2024: जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, माता-पिता या अभिभावक का नाम, माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर, आदि)
  • पिन कोड सहित पता
  • पात्रता डिग्री का विवरण
  • कॉलेज या संस्थान या विश्वविद्यालय का नाम और पता पिन कोड के साथ
  • JAM पेपर्स का चयन
  • JAM परीक्षा शहरों का चयन
  • 10वीं कक्षा (एसएससी) की मार्कशीट की स्कैन की गई कॉपी
  • विनिर्देशों के अनुरूप उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर की उच्च गुणवत्ता वाली छवि
  • श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि लागू हो)
  • शारीरिक विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) या विशिष्ट विकलांगता पहचान (यूडीआईडी) प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रति।
  • फोटो आईडी: आधार आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, या मतदाता आईडी में से कोई एक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें