फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2024: आवेदन पत्र में सुधार का आज आखिरी मौका, सिर्फ इन विवरणों में हो सकेगा बदलाव; परीक्षा 11 फरवरी को

Thu, 30 Nov 2023 11:39 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2024: आईआईटी मद्रास आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवदेन पत्र में बदलाव के लिए सुधार विंडो बंद करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार यदि आवदेन पत्र में कोई सुधार करना चाहते हैं तो आज तक कर लें।
विज्ञापन
IIT JAM 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास आज, 30 नवंबर को मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह गई थई, वे आज तक अपने उसमें बदलाव कर सकते हैं। सुधार करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitm.ac.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

IIT JAM 2024: इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव

छात्र परीक्षा केंद्रों और परीक्षा शहरों, परीक्षा पेपर, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी, नाम, जन्मतिथि, माता-पिता/अभिभावक का नाम, कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण होने का वर्ष और संचार पते की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।

IIT JAM 2024: सुधार शुल्क

परीक्षा शहर, टेस्ट पेपर, श्रेणी, लिंग बदलने की फीस 300 रुपये है। शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी JAM 2024 परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

संस्थान ने कहा है, "ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी से संबंधित आवेदकों को 20 दिसंबर, 2023 को या उससे पहले एक वैध श्रेणी प्रमाण पत्र जमा करना होगा। यदि कोई उम्मीदवार दी गई समय सीमा के भीतर पोर्टल पर वैध ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करने में विफल रहता है, तो उसकी श्रेणी स्वचालित रूप से सामान्य श्रेणी में बदल जाएगी और खारिज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

IIT JAM 2024: इन विवरणों में नहीं हो सकेगा सुधार

  • आवेदन संख्या
  • आवेदन जमा करने की तिथि
  • आवेदन की स्थिति (प्रस्तुत, अपूर्ण, लंबित, आदि)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की स्थिति
  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें