आईआईटी ने पहली स्टूडेंट ट्रेनिंग पॉलिसी 2019-20 तैयार की है। इसमें ड्रेस कोड, हाजिरी, नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने से लेकर प्रतिबंध लगाना तक शामिल है। तीसरे वर्ष के छात्रों को ट्रेनिंग व प्लेसमेंट सेल में रजिस्टर करना अनिवार्य है। पॉलिसी के तहत ये जरूरी -
- छात्र की हाजिरी 80 फीसदी से अधिक होनी चाहिए।
- कम से कम दो इंटर्नशिप जरूरी।
- छात्र सीधे किसी भी कंपनी से संपर्क न करें।
- इंटर्नशिप या प्रोबेशन पीरियड में यदि उनके व्यवहार या अनुशासन की शिकायत मिलती है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
- छात्र एक समय में एक ही कंपनी से ऑफर लेटर ले सकता है।