IIT Bombay Internship 2024-25: आईआईटी बॉम्बे इंटर्नशिप करने का शानदार मौका है। दरअसल, आईआईटी बॉम्बे ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अपने प्रतिष्ठित आईआईटीबी रिसर्च इंटर्नशिप अवार्ड्स की घोषणा की है, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ircc.iitb.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पात्रताा मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मास्टर कार्यक्रम के दूसरे वर्ष या स्नातक कार्यक्रम के तीसरे/चौथे वर्ष में होना चाहिए। इसके अवाला, उम्मीदवारों काअपनी कक्षा में शीर्ष 20% में स्थान प्राप्त करना आवश्यक है।
अध्ययन का विषय आईआईटी बॉम्बे संकाय द्वारा निर्दिष्ट परियोजना आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा।
इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों की मौजूदगी पूरी तरह से आवश्क है यानी, उन्हें यह प्रमाण देना होगा कि इस अवधि के दौरान किसी अन्य कोर्सवर्क की आवश्यकता नहीं है।
इंटर्नशिप की अवधि चार से छह महीने (जनवरी से जून) की है साथ ही अंशकालिक विकल्प की कोई अनुमति नहीं है।