उद्यम जगत की ये हस्तियां करेंगी शिरकत
ई-शिखर सम्मेलन में आने वाले कुछ प्रसिद्ध वक्ता अशनीर ग्रोवर (संस्थापक, BharatPe), किशोर जयरामन (अध्यक्ष, Rolls-Royce इंडिया और साउथ एशिया), ललित केशरे (सह-संस्थापक और CEO, Groww), हरीश मेहता (NASSCOM के पहले अध्यक्ष), अंकित भाटी (सह-संस्थापक Amnic, OLA), अशोक खेमका (IAS Officer) और कई अन्य हस्तियां शामिल हैं। इनके अलावा, भारत में प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर्स - Round2Hell, प्रतीक सेठी (POGO TV's FAQ), हारून रॉबर्ट्स (MAD) और गौरव जुयाल (Disney's Art Attack) की कहानियां सुनने के लिए तैयार रहें।
TTMM द टेन मिनट मिलियन सबसे दिलचस्प होगा
ई-समिट के सबसे दिलचस्प हिस्सों में से एक टीटीएमएम है जिसे द टेन मिनट मिलियन के नाम से भी जाना जाता है। TTMM का यह नौवें संस्करण होगा और यह एक ऑन-स्पॉट फंडिंग इवेंट है। इसमें देश और विदेश के स्टार्टअप्स शामिल हैं। प्रतिभागियों को एक कठोर स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसके बाद उनका चयन कर उन्हें भारत के प्रसिद्ध निवेशकों के सामने 10 मिनट तक पिच यानी प्रजेंट करने का मौका दिया जाता है और फिर उन्हें ऑन स्पॉट फंडिंग दी जाती है।
एक लाख रुपये तक के पुरस्कार भी मिलेंगे
छात्रों के लिए इंटर्नशिप और जॉब फेयर से लेकर स्टार्टअप की तलाश में नेटवर्किंग एरिना नेटवर्किंग, स्टार्टअप उत्साही लोगों के लिए स्टार्टअप एक्सपो, शोधकर्ताओं के लिए आर एंड डी कॉन्क्लेव और उद्योगपतियों, वेब-3 उत्साही लोगों के लिए वेब-3 शिखर सम्मेलन और सभी को कवर करने वाली विभिन्न कार्यशालाए ट्रेंडिंग टॉपिक, ई-समिट में आपके लिए सब कुछ शामिल है। इनके अलावा चीजों को हल्का और मजेदार बनाने के लिए स्क्वीड गेम, द कॉरपोरेट ड्युएल, फिश टैंक, बिड एंड बिल्ड, बोर्डरूम, आईपीएल ऑक्शन जैसे कई दिलचस्प खेल हैं और इनमें जीतने पर एक लाख रुपये तक के रोमांचक पुरस्कार भी मिलेंगे। तो फिर देर क्यों अभी
ecell.in/esummit पर रजिस्टर करें!