IIM Sambalpur (आईआईएम संबलपुर)
- फोटो : @IIM Sambalpur
IIM Sambalpur Placement Record: आईआईएम संबलपुर (IIM Sambalpur) ने अपनी स्थापना के बाद से 100 फीसदी प्लेसमेंट हासिल करने का एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। संस्थान ने हाल ही अपने एमबीए बैच (2021-2023) के लिए 64.61 लाख रुपये प्रति वर्ष डोमेस्टिक और 64.15 लाख रुपये प्रति वर्ष इंटरनेशनल के उच्चतम पैकेज के साथ 100 फीसदी प्लेसमेंट हासिल किया है। भारत सरकार द्वारा 2015 में ही आईआईएम संबलपुर की स्थापना की गई है और यह निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।
प्लेसमेंट में 147 फीसदी बढ़ा उच्चतम वेतन
इतना नहीं, इस साल संस्थान उच्चतम वेतन में 147 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ प्लेसमेंट सत्र पूरा किया। इसके तहत एमबीए बैच 2021-2023 के लिए औसत वेतन 16 लाख रुपये सालाना रहा है। इसमें छात्रों को औसत वेतन 16.64 लाख रुपये सालाना का मिला है जबकि, महिला छात्रों के लिए औसत वेतन 18.25 लाख रुपये प्रति वर्ष का रहा है। बैच के टॉप 10 छात्रों के लिए औसत वेतन 31.69 लाख रुपये प्रति वर्ष है। प्रमुख रिक्रूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट, वेदांता, तोलाराम, अमूल, अडानी, ईवाई, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट, डेलॉइट और अमेजन इत्यादि शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया में 130 से अधिक रिक्रूटर्स ने लिया भाग
वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद शानदार प्लेसमेंट पर आईआईएम संबलपुर के डायरेक्टर प्रो महादेव जायसवाल ने कहा कि 2021-23 एमबीए बैच के उत्कृष्ट प्लेसमेंट छात्रों को उनके चुने हुए करिअर में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करने की संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। संस्थान में भर्ती प्रक्रिया में 130 से अधिक रिक्रूटर्स ने भाग लिया, जिसमें 75 नए रिक्रूटर्स ने विभिन्न डोमेन में ऑफर दिए। एमबीए बैच में भी छात्रों की संख्या पिछले साल के 156 से बढ़कर इस साल 167 हो गई थी।
छात्राओं को औसतन 18.25 लाख रुपये सालाना का पैकेज
18.25 लाख रुपये प्रति वर्ष के औसत वेतन के साथ छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों के सबसे बड़े बैच ने प्लेसमेंट में भाग लिया, जिसमें सेल्स एंड मार्केटिंग सबसे लोकप्रिय क्षेत्र के रूप में उभर कर आया, जिसने 27 फीसदी से अधिक छात्रों को आकर्षित किया, इसके बाद 21 प्रतिशत के साथ जनरल मैनेजमेंट का नंबर आता है।
इन डोमेन में हुआ प्लेसमेंट
छात्रों को फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज और ऑपरेशंस डोमेन में प्रमुख दायित्वपूर्ण पदों की पेशकश की गई थी। पेश किए गए पदों में मैनेजमेंट कंसल्टेंट, फंक्शनल कंसल्टेंट, प्रोडक्ट मैनेजर, सीनियर्स एनालिस्ट, रिसर्च एंड एडवाइजरी, बिजनेस एनालिस्ट, टीम लीड, सीनियर कंसल्टेंट, सीनियर एनालिस्ट, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, क्रेडिट मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर आरएम, की अकाउंट मैनेजमेंट, इन्वेंट्री प्लानर शामिल हैं।
टॉप रिक्रूटर्स में 44 प्रतिशत की वृद्धि
इस साल के प्लेसमेंट सीजन में 130 से अधिक रिक्रूटर्स की भागीदारी देखी गई, पहली बार भर्ती करने वालों में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टॉप रिक्रूटर्स में माइक्रोसॉफ्ट, तोलाराम, अडानी, वेदांता, माइक्रोन, आदित्य बिड़ला, जिंदल समूह, अमूल, जीएमआर समूह, एएम/एनएस इंडिया, ट्रेसविस्टा, अमेजन, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट, आईसीआईसीआई, बॉश, ब्लूस्टोन, डेलॉइट, ईवाई, पीडब्ल्यूसी, गार्टनर, लोव्स, फुलर्टन, कंसाई नेरोलैक, एक्ज़ो नोबेल, क्रिसिल, कैपजेमिनी, टाटा पावर और कई अन्य कंपनियां शामिल रही हैं।