IIM CAT परीक्षा विवरण
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईएम) लखनऊ ने 26 नवंबर, 2023 को तीन अलग-अलग समय में कैट 2023 परीक्षा आयोजित की थी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक, और तीसरी पाली शाम 4.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक हुई थी। परीक्षा पूरे भारत में 167 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिसमें पेपर के तीन खंड थे- वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)के, जिसमें प्रत्येक प्रभाग में 24, 20 और 22 प्रश्न थे।
CAT 2023 परीक्षा पैटर्न
कैट 2023 के लिए कुल 3.28 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2.88 लाख यानी 88 प्रतिशत ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। कैट परीक्षा की अवधि 120 मिनट थी, जबकि पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 160 मिनट का समय दिया गया था। कैट 2023 परीक्षा के प्रश्नपत्र तीन खंडों में विभाजित थे। आईआईएम लखनऊ की तरफ से कैट 2023 परीक्षा की उत्तर कुंजी 05 दिसंबर 2023 को जारी की गई थी।