IGNOU TEE 2022 Registration Deadline Extended
- फोटो : Amar Ujala
IGNOU TEE 2022 Registration Deadline Extended: इग्नू की ओर से जून 2022 सत्रांत परीक्षाओं के लिए पंजीकरण हेतु एक और विस्तारित मौका दिया जा रहा है। इग्नू ने परीक्षा पंजीकरण के लिए आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जून 2022 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन विंडो गुरुवार, 30 जून को बंद कर देगा।
फिलहाल, उम्मीदवार 200 रुपये प्रति कोर्स के शुल्क का भुगतान करके ignou.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 1100 रुपये (प्रति कोर्स अतिरिक्त 200 रुपये) के विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की तिथि 01 जुलाई से 05 जुलाई तक है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था।