फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: जून टर्म एंड परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी, ये रहा लिंक

Thu, 29 Jul 2021 05:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2021 की टर्म एंड परीक्षाओं (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। जून टीईटी परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2021 की टर्म एंड परीक्षाओं (TEE) के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। जून टीईई परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है। जून की इग्नू टर्म एंड परीक्षाएं 3 अगस्त से 9 सितंबर के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी। शिक्षार्थी अपने नामांकन संख्या का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बड़ी खबर: मेडिकल पाठ्यक्रमों में आरक्षण को मंजूरी, 27 फीसदी ओबीसी और 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू

इग्नू (IGNOU) जून टीईई परीक्षा दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षाओं की पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर 5 बजे तक किया जाएगा। पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रैजुएशन सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट प्रोग्राम इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें जून टीईई परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड
-सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको टर्म एंड एग्जामिनेशन के हॉल टिकट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका टीईई परीक्षा का प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-PM Modi Live: प्रधानमंत्री ने कहा- मातृभाषा में पढ़ाई बापू के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम


इग्नू का कहना है कि जो विद्यार्थी अगस्त में होने वाली टीईई परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाएंगे, उनको दिसंबर में इन परीक्षाओं को फिर से देने का मौका दिया जाएगा।

डायरेक्ट लिंक

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें