IGNOU Admit Card 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी हो गए हैं। इग्नू की ओर से पीएचडी प्रवेश-परीक्षा 24 फरवरी, 2022 को होने वाली है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा सूचना दी गई कि सोमवार, 21 फरवरी, 2022 को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे इग्नू पीएचडी दाखिला परीक्षा के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवार ध्यान दें कि एनटीए की ओर से परीक्षा आयोजन केंद्रों के शहरों के संबंध में पहले ही अग्रिम सूचना जारी कर दी गई थी। अब हॉल टिकट यानी प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की जरूरत होगी।
एनटीए हेल्प डेस्क की ले सकते हैं सहायता
एनटीए की ओर से आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या प्रवेश-पत्र में किसी विसंगति या त्रुटि के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को ignou@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का भी अनुसरण कर सकते हैं-
IGNOU Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवारों को एनटीए के साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.nta.ac.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर, इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021-22 एडमिट कार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके या आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आपका इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र 2021-22 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।