फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: डिस्टेंस लर्निंग मोड में उर्दू में मास्टर प्रोग्राम शुरू

Sat, 26 Jun 2021 06:25 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से उर्दू (एमयूडी) में मास्टर प्रोग्राम शुरू किया है।
विज्ञापन
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने उर्दू में नया कोर्स शुरू किया है। इग्नू के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से उर्दू (एमयूडी) में मास्टर प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम शिक्षार्थियों को उर्दू भाषा और साहित्य की एक विस्तृत श्रृंखला से परिचित कराता है। पाठ्यक्रम छात्रों को उर्दू साहित्य, अरबी साहित्य, फारसी साहित्य, अंग्रेजी साहिक्य और हिंदी साहित्य की  अच्छी समझ विकसित करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-गोवा बोर्ड: 12वीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, इस फार्मूले से तैयार होंगे परिणाम
विज्ञापन



इस नए कार्यक्रम के लिए पढ़ने की समझ और लेखन कौशल का अच्छा ज्ञान एक शर्त होगी। इस कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।  इस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट  ignouadmission.samarth.edu.in है। इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र से विकास संचार (पीजीडीडीसी) में एक नया स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम भी शुरू किया है। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया स्टडीज द्वारा विकसित नया शैक्षणिक कार्यक्रम 25 जून को प्रोफेसर नागेश्वर राव, कुलपति इग्नू द्वारा लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड: छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हस्तशिल्प पर कौशल मॉड्यूल पेश


आपको बता दें कि इसके साथ ही इग्नू ज्योतिष में एमए पाठ्यक्रम भी पेश कर चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें