फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: जनवरी 2020 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन का समय बढ़ा, ये है अंतिम तारीख

Thu, 02 Jan 2020 07:45 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU -  Indira Gandhi National Open University) में जनवरी 2020 शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। यहां स्नातक (UG Bachelor degree), स्नातकोत्तर (PG), स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PG Diploma), डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट व अन्य सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


अगर आप इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इसके 20 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के लिए लिंक आपको इस खबर में आगे दिया जा रहा है।

IGNOU admissions January 2020: कैसे करें आवेदन 

  • इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'ऑनलाइन एडमिशन ओपन फॉर जनवरी सेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां अपना यूजरनेम और पासवर्ड भरकर लॉगइन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • भरे हुए आवेदन फॉर्म को सेव कर एक प्रिंट निकाल लें। यह भविष्य में आपके काम आ सकता है।

ये भी पढ़ें : कुछ ऐसी बातें, जिनमें से एक भी अपनाई तो उत्साह से भर जाएगा आपका नया साल
 

इस दाखिले व आवेदन प्रक्रिया के संबंध में किसी तरह की जानकारी के लिए नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं - 
011-29572513
011-29572514
011-29571301
011-29571528


इन नंबरों के अलावा आप नीचे दी गई ई-मेल आईडी के जरिए भी मदद ले सकते हैं।
ssc@ignou.ac.in
registrarsrd@ignou.ac.in


ये भी पढ़ें : साल 2020 में स्कूलों में कब-कब होंगी छुट्टियां, जारी हुई अवकाश तालिका

विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इग्नू ने इस शैक्षणिक सत्र से नए पाठ्यक्रम एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड पर शुरू किया है। इस पाठ्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो साल और अधिकतम अवधि पांच साल है। इसमें दाखिला लेने के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें