फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले 2021: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ाई

Tue, 17 Aug 2021 09:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई सत्र के लिए नए प्रवेश की समय - सीमा बढ़ा दी है। जुलाई सत्र के लिए आवेदन करने या फिर से पंजीकरण करने की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इग्नू दाखिले 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई सत्र के लिए नए प्रवेश की समय - सीमा बढ़ा दी है। जुलाई सत्र के लिए आवेदन करने या फिर से पंजीकरण करने की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार इग्नू के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर ओडीएल (ओपन डिस्टेंस लर्निंग) कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इग्नू ऑनलाइन पोर्टल iop.ignouonline.ac.in या समर्थ पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन


नए आवेदकों को एक नया रजिस्ट्रेशन आईडी बनाने, सभी शैक्षणिक विवरण जमा करने और उस कार्यक्रम का चयन करने की आवश्यकता होती है, जिसे वे आगे बढ़ाना चाहते हैं। सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र जमा करने से पहले उल्लेखित दिशा - निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में 200 से अधिक डिप्लोमा, प्रमाण - पत्र, स्नातक, स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाण - पत्र और प्रशंसा / जागरूकता पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें : उपलब्धि : आईआईटी मद्रास ने पार किया हजार पेटेंट का आंकड़ा, पांच साल में दोगुनी हुई संख्या
विज्ञापन


इस बीच, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने अपनी सत्रांत परीक्षाओं (टीईई) जून 2021 के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शोध प्रबंध, फील्ड वर्क जर्नल, इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी। छात्र टर्म एंड एग्जाम के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 31 अगस्त, 2021 तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2021 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। पुन: पंजीकरण किसी विशेष कार्यक्रम के अगले वर्ष/ सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया है। यह केवल उन छात्रों पर लागू होता है जो वर्तमान में दो या तीन साल की अवधि के लिए विश्वविद्यालय में स्नातक / स्नातकोत्तर / सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों में नामांकित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें