इग्नू प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 निर्धारित की गई है। जबकि प्रवेश परीक्षा 07 जनवरी, 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, और परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी।
IGNOU Entrance Test परीक्षा शुल्क
बीएड, बी.एससी और पीएचडी डिग्री के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 1000 रुपये है। परीक्षा शुल्क का भुगतान बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।