फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU BEd 2024: बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 05 Jan 2024 02:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU BEd 2024 Admit Card Out: इग्नू ने बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU PhD Entrance Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU BEd 2024 Admit Card: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बीएड, पीएचडी, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। इग्नू बीएड, पीएचडी, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर,जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

IGNOU BEd 2024 परीक्षा विवरण

इग्नू बीएड, पीएचडी, बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 07 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली है। इग्नू प्रवेश परीक्षा 02 घंटे के लिए होगी और प्रश्न पत्र एमसीक्यू मोड में होगा। इग्नू बीएड प्रश्न पत्र में 02 खंड होंगे। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रवेश परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इग्नू बीएड की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार इग्नू द्वारा प्रस्तावित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।

IGNOU BEd 2024 Admit Card महत्वपूर्ण जानकारी

इग्नू बीएड हॉल टिकट 2024 की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक फोटो-पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि भी ले जाना होगा।

IGNOU BEd 2024 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर जाएं।

  • अब स्टूडेंट सपोर्ट पर जाएं और "रिजल्ट" पर क्लिक करें।

  • हॉल टिकट/एडमिट कार्ड विकल्प चुनें।

  • अब डाउनलोड हॉल टिकट पर क्लिक करें।

  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • इग्नू बीएड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन

IGNOU Exam 2024 परीक्षा समय 

इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, बीएससी नर्सिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और बीएड प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें