फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFCO Recruitment 2024: ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका,अभी यहां से करें पंजीकरण

Wed, 31 Jul 2024 10:55 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IFFCO GEA Recruitment 2024:  भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड ने ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इसके तहत आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। 
विज्ञापन
जॉब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IFFCO GEA Recruitment 2024:  भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड ने ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए नोटिस जारी किया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है। 
विज्ञापन


आईएफएफसीओ जीईए के तहत अपरेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.iffco.in पर आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों को अपने स्वयं के संसाधनों, इंटरनेट सुविधा वाले कंप्यूटर या लैपटॉप का प्रयोग कर कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अहमदाबाद, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना में नामित केंद्रों पर नियंत्रित वातावरण में अंतिम ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

उपरोक्त केंद्रों में से उम्मीदवार को अपने पसंद के अनुसार दो टेस्ट सेंटर चुनना आवश्यक है। उम्मीदवारों द्वारा दी गई पसंद के क्रमानुसार टेसट के सेंटर का आवंटन किया जाएगा। एक बार चुने गए टेस्ट सेंटर में बदलाव का अनुरोध भी स्वीकार नहीं होगा। इफको इममें से किसी भी केंद्र को रद्द करने का अधिकारी सुरक्षित रखता है इस स्थिति में उम्मीदवारों को प्रबंधान द्वारा तय किए गए केंद्र में उपस्थित होना होगा। अंतिम केंद्र आधारित परीक्षा में अपने प्रदर्शन के आधार शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


इफको जीईए भर्ती 2024 के लिए योग्यता
यूजीसी/एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल विषयों में इंजीनियरिंग में चार साल की पूर्णकालिक स्नातक की डिग्री।
न्यूनतम कुल 60% अंकों वाले सामान्य/ओबीसी उम्मीदवार और 55% अंकों वाले एससी/एसटी उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक डिग्री में सीजीपीए स्कोर है, उन्हें आवेदन पत्र भरते समय इसे प्रतिशत में बदलना होगा। जिन उम्मीदवारों ने 2021 और उसके बाद अपनी डिग्री उत्तीर्ण की है, वे ही आवेदन कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जिनके अंतिम सेमेस्टर के परिणाम अगस्त, 2024 तक आने की उम्मीद है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त योग्यता प्राप्त करने के बाद एक वर्ष या उससे अधिक अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण लिया है या नौकरी का अनुभव है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें