फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसआई सीएसईईटी 2021: आज दोपहर तीन बजे जारी होंगे परिणाम, इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकेंगे रिजल्ट

Wed, 21 Jul 2021 11:31 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आईसीएसआई सीएसईईटी 2021 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICSI CSEET 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) 2021 के जुलाई सत्र के परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट http://icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

संस्थान जारी करेगा विषयवार अंकों का ब्रेकअप
संस्थान ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि 10 और 12 जुलाई, 2021 को आयोजित सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम बुधवार, 21 जुलाई, 2021 को अपराह्न 3:00 बजे घोषित किया जाएगा। व्यक्तिगत अभ्यर्थी के अंकों के विषय-वार ब्रेक-अप के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

आईसीएसआई ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेंटमेंट करेगा जारी

परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आईसीएसआई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और परिणामों की जांच के लिए अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। आईसीएसआई वेबसाइट पर एक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड करेगा क्योंकि इस साल रिजल्ट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।

परीक्षा पास करने के लिए हासिल करने होंगे 50 फीसदी अंक

आईसीएसआई सीएसईईटी पास करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम-से-कम 40 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। सीएसईईटी 10 और 12 जुलाई को ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टेड मोड में आयोजित किया गया था। जिसमें पूछे गए आब्जेक्टिव (MCQs) सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था।

विज्ञापन

पहले दी थी ये बड़ी छूट

आईसीएसआई ने पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी कर स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को सीएसईईटी में बैठने से छूट देने का फैसला किया था। ये छात्र 20 जून, 2021 से प्रभावी सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें