फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: शैक्षणिक सत्र 2021-22 के पाठ्यक्रम में किया बदलाव, कक्षा 10वीं, 12वीं का घटाया सिलेबस

Wed, 21 Jul 2021 10:23 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सरकार ने कक्षा दसवीं और बारहवीं का 30 फीसदी पाठ्यक्रम घटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को मौजूदा शैक्षणिक सत्र में पिछले साल की तरह इस बार भी माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के लिए 30 फीसदी पाठ्यक्रम की कटौती की गई है। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि कोरोनोवायरस महामारी के कारण स्कूल बंद हैं और शिक्षा बाधित हुई है।

इस बार भी घटाया 30 फीसदी सिलेबस

विज्ञापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं (कक्षा 12वीं) के लिए 30 फीसदी पाठ्यक्रम को कम करने का फैसला किया है। 

तीन महीने बाद फिर से खुले स्कूल

सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल के बीच हरियाणा में स्कूल लगभग तीन महीने बाद केवल कक्षा 9 से 12 के लिए फिर से खुल गए थे। हालांकि, छात्रों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं किया है और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखी हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई की ही तरह घटाया सिलेबस

पिछले साल सीबीएसई बोर्ड की तरह, स्कूल शिक्षा बोर्ड हरियाणा ने भी कोविड-19 के कारण माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30 प्रतिशत की कमी की है। स्कूल के प्रधानाचार्य और छात्र नए अपलोड किए गए पाठ्यक्रम को डाउनलोड कर सकते हैं और संशोधित पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं की तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें