फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CSEET Result 2022: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 18 May 2022 05:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर ऑनलाइन देख सकते हैं। 
विज्ञापन
आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CSEET Result 2022 Declared: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) मई 2022 सत्र के परिणाम बुधवार, 18 मई को घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर ऑनलाइन देख सकते हैं। ICSI CSEET 2022 परीक्षा सात और नौ मई को आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंकों के साथ परिणाम अब ICSI की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। 

विज्ञापन

 

सीएस प्रवेश परीक्षा रिजल्ट की हार्ड कॉपी नहीं होगी जारी

कंपनी सचिव संस्थान की ओर से जारी आधिकारिक रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए औपचारिक तौर पर संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड कर दिया गया है। 

उम्मीदवार अपने भविष्य के रेफरेंस, उपयोग और अकादमिक रिकॉर्ड के लिए रिजल्ट कम स्कोर कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को रिजल्ट कम मार्क्स डिटेल की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाने की सलाह दी जाती है।
 

ICSI CSEET परिणाम डाउनलोड करने का आसान तरीका

  1. प्रवेशार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने सीएस एग्जाम रजिस्ट्रेशन वाले लॉगिन विवरण की आईडी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. उम्मीदवार अब अपने कंपनी सेक्रेटरी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट का एक प्रिंट आउट अवश्य रख लें।
विज्ञापन

CSEET में कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक पाना जरूरी

CSEET कंपनी सचिव पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की दाखिला परीक्षा है। इसका आयोजन सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में किया जाता है। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में पंजीकरण करने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए CSEET क्वालीफाई होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को क्वालीफाई होने के लिए परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 40 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की ओर से सीएस क्वालीफिकेशन को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रम के समकक्ष मान्यता दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें