ICSI CSEET Result 2022 : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 2022 का परिणाम बुधवार, 18 मई को जारी किया जाएगा। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकेंगे।
कंपनी सचिव संस्थान की ओर सीएस एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा के परिणाम शाम 4.00 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) सात और नौ मई, 2022 को आयोजित की गई थी।