नवंबर 2025 सत्र के लिए आवेदन भी शुरू
आईसीएसआई ने सीएसईईटी नवंबर 2025 सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 है और परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न
सीएसईईटी साल में चार बार जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित किया जाता है। आईसीएसआई सीएसईईटी 2025 प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे जिनमें से प्रत्येक में 35 प्रश्न होंगे। सीएसईईटी परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
सीएसईईटी उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से चार पेपरों में से प्रत्येक में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Download CSEET Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपकी यूनिक ID और जन्म तिथि डालें।
- डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।