फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CSEET Result: कल दोपहर दो बजे जारी होगा आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

Fri, 19 Jul 2024 03:34 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CSEET July 2024 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज कल कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जुलाई सत्र के परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
ICSI CSEET July 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CSEET July 2024 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) 2024 जुलाई सत्र के परिणाम कल, 20 जुलाई को घोषित करेगा। जो उम्मीदवार जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu. के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।  

विज्ञापन


उम्मीदवारों को आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। 
आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 6 से 8 जुलाई, 2024 तक आयोजित की गई थी।

आईसीएसआई परिणाम तिथि और समय के अनुसार, जुलाई 2024 सत्र परीक्षा के लिए सीएसईईटी परिणाम 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है, "परिणाम व्यक्तिगत उम्मीदवार के विषय-वार अंकों के साथ संस्थान के वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा, जुलाई 2024 सत्र का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट: www.icsi.edu पर अपलोड किया जाएगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

विषयवार उत्तीर्ण अंक
उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका में दिए गए प्रत्येक विषय के लिए योग्यता मानदंडों को पूरा करना होगा:
 
पेपर अनुभागवार कटऑफ  प्रतिशत
व्यावसायिक वातावरण और कानून 40% 50%
व्यावसायिक अर्थशास्त्र 40%
व्यवसाय प्रबंधन, नैतिकता और उद्यमिता 40%
लेखांकन और लेखापरीक्षा के मूल सिद्धांत 40%
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें