जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट के लिए जिस लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना है, उस पर पहले से ही सुरक्षित परीक्षा ब्राउजर (SEB) डाउनलोड करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले लॉग इन करना चाहिए। SEB डाउनलोड करने की प्रक्रिया ICSI वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को रिमोट प्रॉक्टरिंग प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए दो घंटे की अवधि के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। संस्थान ने 26 जून को आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
ऐसे दे सकते हैं मॉक टेस्ट
उम्मीदवार मॉक टेस्ट के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- अब अधिसूचना में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।