फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CSEET 2024: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा मॉक टेस्ट लिंक हुआ सक्रिय, ऐसे करें तैयारी का मूल्यांकन

Wed, 03 Jul 2024 03:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CSEET July 2024: भारतीय कंपनी सचिव ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई सत्र 2024 के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके टेस्ट में शामिल हो सकते हैं और अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICSI CSEET July 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CSEET July 2024: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई सत्र 2024 के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "3 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले मॉक टेस्ट के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड उम्मीदवारों को ईमेल या एसएमएस के जरिए अलग से बताए जाएंगे।"

जरूरी दिशा-निर्देश

उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट के लिए जिस लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करना है, उस पर पहले से ही सुरक्षित परीक्षा ब्राउजर (SEB) डाउनलोड करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले लॉग इन करना चाहिए। SEB डाउनलोड करने की प्रक्रिया ICSI वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को रिमोट प्रॉक्टरिंग प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए दो घंटे की अवधि के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। संस्थान ने 26 जून को आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऐसे दे सकते हैं मॉक टेस्ट

उम्मीदवार मॉक टेस्ट के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं -
  • आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • होमपेज पर ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अधिसूचना में दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें