CUET UG Result 2024: एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) परिणाम 30 जून, 2024 को घोषित कर सकती है। हालांकि, एजेंसी ने नतीजे जारी होने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही आप को बता दे, एनटीए ने अभी तक सीयूईटी यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी नहीं की है। रिजल्ट घोषित होने से पहले उत्तर कुंजी किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nta.ac.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
इस साल, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा देश भर में 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई को हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा 26 अंतरराष्ट्रीय शहरों सहित 379 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इससे संबंधित अपडेट प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। अनंतिम उत्तर कुंजी भी अभी तक जारी नहीं की गई है। उत्तर कुंजी अब किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है।
साथ ही, उत्तर कुंजी प्रकृति में अनंतिम होगी। इसलिए, जो उम्मीदवार आपत्तियां उठाना चाहेंगे, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। उत्तर कुंजी के विरुद्ध सुझावों यानी चुनौतियों की समीक्षा करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।