अर्हता अंक
सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2023 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में 50% कुल अंक प्राप्त करने होंगे। सीएस एक्जीक्यूटिव परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रम के लिए नामांकन कर सकेंगे। सीएस पेशेवर कार्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले छात्र कंपनी सचिव के रूप में अर्हता प्राप्त करेंगे।
इस दिन से होगी अगली परीक्षा
संस्थान ने कहा कि एग्जीक्यूटिव (सिलेबस 2017 और 2022) और प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए अगली परीक्षा 1 से 10 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 26 फरवरी को जारी किए जाएंगे।