फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS June 2024 Exam: कंपनी सेक्रेट्री जून सत्र के लिए आवेदन का एक और मौका! अब इस डेट तक भरें फॉर्म

Tue, 16 Apr 2024 08:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS June 2024: ICSI ने CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण विंडो फिर से खोलने का निर्णय लिया है। आवेदन से चूके उम्मीदवार कल से फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
ICSI CS June 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS June 2024 Exam: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जून 2024 सत्र में आयोजित होने वाली एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका दिया है। संस्थान ने आईसीएसआई सीएस परीक्षा की पंजीकरण विंडो फिर से खोलने की घोषणा की है। आवेदन से चूके उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस बार समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

विज्ञापन

इस डेट तक बढ़ी समयसीमा

जारी नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण विंडो 17 अप्रैल, 2024 शाम 04 बजे एक बार फिर से खोल दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास 19 अप्रैल की रात 11.59 बजे तक पंजीकरण करने का मौका होगा।

पहले कार्यक्रम के अनुसार, आईसीएसआई  सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण विंडो 12 मार्च को खोली गई थी, बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च और लेट फीस के साथ 09 अप्रैल 2024 थी। हालांकि, इसके बाद संस्थान ने पंजीकरण नहीं कर सके छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। हालांकि, इस दौरान आवेदन करने वाले उम्मीदवार को लेट फीस का भुगतान करना होगा।

ICSI CS June 2024: इस दिन खुलेगी सुधार विंडो

ICSI ने CS जून 2024 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण का एक और मौका देने के साथ ही साथ स्टूडेंट्स को सबमिट किए गए फॉर्म में सुधार या संशोधन का भी मौका दिया है। नोटिस के मुताबिक जिन छात्र-छात्राओं को अपने फॉर्म में करेक्शन करना हो, वे इसके लिए 20 अप्रैल की शाम 4 बजे से ओपेन की जाने वाली करेक्शन विंडो के माध्यम से ऐसा सकेंगे। आवेदन सुधार विंडो 01 मई, 2024 तक खुली रहेगी।
विज्ञापन

ICSI CS June 2024 Exam: 02 से 10 जून तक होंगी परीक्षाएं

इससे पहले ICSI ने CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल जून 2024 परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। नए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाओं (ICSI CS June 2024 Exam) का आयोजन 02 जून से 10 जून 2024 तक किया जाएगा। संस्थान द्वारा यह परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव पूरे देश में होने वाले लोक सभा चुनावों के मद्देनजर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें