फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS Admit Card 2021: प्रवेश पत्र जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड, 21 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा

Sat, 11 Dec 2021 02:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS Admit Card 2021: दिसंबर 2021 सत्र में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीएसआई सीएस परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार सीएस एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान दें कि आईसीएसआई द्वारा किसी भी उम्मीदवार को भौतिक रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन

21 दिसंबर से होगी परीक्षा

दिसंबर 2021 सत्र की सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रम परीक्षा  21 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 के दौरान आयोजित की जाएगी। संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईसीएसआई किसी को भी डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा। उम्मीदवार को नीचे दिए गए सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे।

आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड

  • आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन

नोट: अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट भी डाउनलोड करना होगा। सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को ध्यान से भरकर परीक्षा के पहले दिन सुपरिंटेंडेंट ऑफ एग्जाम सेंटर में जमा करना होगा।

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें