काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने पिछले महीने 10वीं और 12वीं बोर्ड की टर्म -1 परीक्षाएं आयोजित करने की तारीखों का एलान किया था। यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आईसीएसई, आईएससी टर्म-I परीक्षा 2021 में बैठने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
अधिसूचना के मुताबिक आईसीएसई सेमेस्टर-I की परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू होगी और 16 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। वहीं आईएससी सेमेस्टर-I की परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होगी और 20 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी।
उम्मीदवारों को अपने उत्तरों को केवल संस्थान की कॉपी में ही लिख पाएंगे। उन्हें इसे परीक्षा खत्म होने पर परीक्षा नियंत्रक के पास जमा करना होगा। प्रश्न पत्र में रफ कार्य के लिए भी अलग से पेज दिए जाएंगे। इसके अलावा गणित, भौतिकी, अकाउंट आदि की परीक्षा में जरूरी डायग्राम, कैलकुलेशन आदि के लिए भी पेज की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार इश बात का ध्यान रखें कि उन्हें रफ कार्य के लिए इसके अलग से कोई भी अन्य कॉपी नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार प्रश्न पत्र और आंसर बुकलेट पर दिए गए निर्देशों को यहां पढ़ सकते हैं।
1. उम्मीदवार अपना यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर लिखें।
2. पूछे गए सवाल का दिए गए स्थान में उत्तर दें।
3. उत्तर को साफ-साफ और दिए गए स्थान के अंदर ही भरें, ओवर राईटिंग से बचें।
4. एक प्रश्न में केवल एक ही स्थान पर उत्तर दें।
5. रफ का कार्य केवल परीक्षा के दौरान दिए गए शीट पर ही करें, अलग से कोई भी शीट का इस्तेमाल करें।
6. परीक्षा के अनुसार किसी भी प्रकार की मदद ले रहे परीक्षार्थी को परीक्षा से बहीष्कृत कर दिया जाएगा।
7. प्रश्न पत्र और आंसरशीट को परीक्षा को हॉल से बाहर नहीं ले जाया जा सकता।
8. परीक्षार्थियों को अपना पेपर खत्म करने के बाद भी अपनी सीट पर बैठे रहना होगा।
9. परीक्षा के अंत में अपने पेपर और आंसरशीट को परीक्षा नियंत्रक को सौंप दें।
10. उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र औक आंसरशीट को कभी भी खाली न छोड़े।
11. परीक्षा नियंत्रक परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र और आंसर शीट को जमा करने के बाद उन्हें परीक्षा के हॉल से निकलने की इजाजत देगा।