फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 08 Aug 2019 10:00 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वे अभ्यर्थी जो कक्षा 10वीं और 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वे अपने परिणाम को CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि फरवरी माह में आयोजित नियमित परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके हैं। उन उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित कराई गई थी। आईसीएसई नियमित बोर्ड परीक्षा में 98.54 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी। वही आईएससी में 96.52 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उम्मीदवार अपने कम्पार्टमेंट परिणाम को नीचे दिए गए स्टेप के अनुसार चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

ICSE और ISC कंपार्टमेंट परिणाम ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट यानी cisce.org पर जाएं।
चरण 2 : अब दिए गए कम्पार्टमेंट परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 3 : एक नई विंडो खुलेगी, जिस पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 
चरण 4 : अब अपने के सामने कम्पार्टमेंट परिणाम होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 5 : कम्पार्टमेंट परिणाम का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ICSE और ISC कंपार्टमेंट परिणाम चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : तीन या चार साल का कर सकेंगे स्नातक, एक साल की होगी मास्टर डिग्री

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें