कृषि विश्वविद्यालयों में इतनी सीटें भरी जाएंगी
एआईईईए-पीजी परीक्षा के माध्यम से कृषि विश्वविद्यालयों में 30% पीजी सीटों को भरा जाएगा इसके अलावा, चार आईसीएआर-डीम्ड विश्वविद्यालयों से भी भरा जाता है। वह इस प्रकार है:
- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई)
- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई)
- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई)
- केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान (सीआईएफई)
- सीएयू यानी आरएलबीसीएयू, झांसी
- डॉ आरपीसीएयू, पूसा की सभी 100% सीटें एआईईईए-पीजी परीक्षा के माध्यम से भरी जाती है।
परिषद ने कहा कि किसी भी एक राज्य के 40% से अधिक उम्मीदवारों को किसी भी कृषि विश्वविद्यालय में किसी विशेष विषय और श्रेणी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईसीएआर एआईईईए पीजी-2024: परीक्षा 89 परीक्षा शहरों में 20 प्रमुख विषय-समूहों के तहत 81 उप-विषयों और जेआरएफ-एसआरएफ पीएचडी के तहत 72 विषयों के लिए आयोजित होने की उम्मीद है।
आईसीएआर एआईईईए पीजी परीक्षा कृषि, बागवानी, वानिकी, पशु विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग, सामुदायिक विज्ञान, मत्स्य पालन, डेयरी विज्ञान आदि विषयों में मास्टर्स डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।