फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए फाउंडेशन और फाइनल एग्जाम: फिर से खुली एप्लीकेशन विंडो, बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र

Wed, 09 Jun 2021 01:03 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने  आगामी सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है।
विज्ञापन
1 of 3
आईसीएआई
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने बुधवार 9 जून को आगामी सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। छात्र अलग केंद्र से इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस बात की जानकारी आईसीएआई के आधिकारिक बयान में दी गई है। जो छात्र अपने आईसीएआई सीए ( ICAI CA)  परीक्षा केंद्रों के शहर को बदलना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के शहर बदलने के लिए 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र सीईटी 2021: ऑनलाइन पंजीकरण विंडो सक्रिय, 7 जुलाई तक करें आवेदन

दरअसल, मौजूदा कोरोना वायरस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए एवं छात्रों की चिंता व कठिनाइयों को कम करने के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स परीक्षाओं के परीक्षा शहर में ऑनलाइन परिवर्तन के लिए विंडो को फिर से खोला गया है। अभ्यर्थी आज से लेकर 11 जून तक परीक्षा केंद्रों में ऑलाइन परिवर्तन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आपको बता दें कि सीए मई परीक्षा 2021 के लिए इंटर, फाइनल और पीक्यूसी पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख जारी हो चुकी है। आईसीएआई ने सीए मई परीक्षा 2021 की तारीख जारी की है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) इंटरमीडिएट , फाइनल और पीक्यूएस ओल्ड और नए पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई से करेगा। सीए इंटरमीडिए (ओल्ड स्कीम), इंटरमीडिएट (न्यू स्कीम), सीए फाइनल (ओल्ड एवं न्यू स्कीम) और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं का आयोजन 5 जुलाई सोमवार से होगा।

इसे भी पढ़ें-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: आईएनआई सीईटी प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
संस्थान ने सीए छात्रों द्वारा ओरिएंटेशन कोर्स या आईटी प्रशिक्षण पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 31 मई थी। छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्ट कौशल एकीकृत पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इससे पहले देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे के कारण मई में होने वाला आईसीएआई परीक्षा को स्थगित कर दिया था। इससे पहले आईसीएआई सीए इंटरमीडिए परीक्षा 22 मई से और फाइनल परीक्षा 21 मई से आयोजित होने वाली थी, लेकिन उस वक्त इसे स्थगित कर दिया गया था। इंटरमीडिएट एग्जाम (आईपीसी और न्यू) 6 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक होंगे। सीए फाइनल परीक्षा ओल्ड एवं न्य कोर्स के लिए 5 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक होंगे। वहीं, 1 से लेकर 5 मॉड्यूल्स तक की इंश्योरेंस रिस्क मैनेजमेंट व पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षाएं 5 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें