फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2024: अब इन 14 विदेशी शहरों में भी होगा नीट यूजी एग्जाम, NTA ने केन्द्रों की लिस्ट में शामिल किया नाम

Wed, 21 Feb 2024 05:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2024: एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा केन्द्रों के लिए 14 विदेशी शहरों को भी लिस्ट में शामिल कर लिया है। पहले एनटीए ने पूरे भारत में कुल 554 केंद्रों की घोषणा की थी और परीक्षा देने के लिए विदेशी शहरों में कोई परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
NEET UG 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG: 05 मई को आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनईईटी-यूजी के विदेशी परीक्षा कन्द्र शहरों में बदलाव किया गया है। एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा केन्द्रों के लिए 14 विदेशी शहरों को भी लिस्ट में शामिल कर लिया है। इसकी घोषणा एनटीए ने बुधवार को की है।

विज्ञापन


इससे पहले, एनटीए ने पूरे भारत में कुल 554 केंद्रों की घोषणा की थी और परीक्षा देने के लिए विदेशी शहरों में कोई परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किया गया था। लेकिन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को उम्मीदवारों से लगातार अनुरोध मिलते रहे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।

इस महीने की शुरुआत में अधिसूचित परीक्षा के सूचना बुलेटिन में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा देने के लिए भारत के बाहर केंद्रों का कोई उल्लेख नहीं था। एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पाराशर ने कहा, "यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा 12 देशों के 14 शहरों में भी आयोजित की जाएगी।"
विज्ञापन


जिन 14 विदेशी शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी वे निम्न लिखित हैं:

  1. दुबई
  2. अबू धाबी
  3. शारजाह (यूएई)
  4. कुवैत में कुवैत शहर
  5. थाईलैंड में बैंकॉक
  6. श्रीलंका में कोलंबो
  7. कतर में दोहा
  8. नेपाल में काठमांडू
  9. मलेशिया में कुआलालंपुर
  10. नाइजीरिया में लागोस
  11. बहरीन में मनामा
  12. ओमान में मस्कट
  13. सऊदी अरब में रियाद
  14. सिंगापुर

नीट यूजी परीक्षा 05 मई 2024 को परीक्षा पूरे भारत में 554 केंद्रों पर और विदेश में 14 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें