09 जनवरी को जारी हो सकता है रिजल्ट
आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य (सीसीएम) धीरज खंडेलवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 09 जनवरी 2024 को घोषित होने की संभावना है।
आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल परीक्षा में देशभर के 290 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 01 नवंबर से 16 नवंबर, 2023 तक सीए फाइनल परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर और रोल नंबर दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे।