ICAI CA परीक्षा विवरण
सीए परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 02 फरवरी 2024 से शुरू होगी। आईसीएआई सीए आवेदन पत्र 2024 जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। तीनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 02 मई से 26 जून 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी। सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के पेपरों के उत्तर देने के लिए अंग्रेजी, हिंदी माध्यम का चयन करने की अनुमति होगी।