फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Result 2024: इस दिन जारी होंगे सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे; समझें स्कोर चेक करने का तरीका

Fri, 05 Jul 2024 10:58 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए रिजल्ट 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है। कुछ दिन पहले सीसीएम धीरज खंडेलवाल द्वारा कहा गया था कि रिजल्ट की संभावित तारीख 5 जुलाई हो सकती है, लेकिन उम्मीदवारों को परिणाम के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए रिजल्ट 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे 11 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे। घोषित होने पर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "मई 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार, 11 जुलाई 2024 को घोषित किए जाने की संभावना है और उम्मीदवार इसे वेबसाइट icai.nic.in. पर देख सकते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि उपर्युक्त वेबसाइट पर परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।"

आज नहीं आएगा रिजल्ट

कुछ दिन पहले सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था कि सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में ही आ सकता है। 2 और 3 जुलाई को हमारी काउंसिल मीटिंग है, इसलिए संभवतः 5 जुलाई को रिजल्ट की तारीख हो सकती है।

ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा 3, 5 और 9 मई, 2024 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 15 और 17 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4 और 8 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
विज्ञापन

ICAI CA Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

परिणाम की घोषणा के बाद अपने अंक जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए रिजल्ट 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें