आज नहीं आएगा रिजल्ट
कुछ दिन पहले सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था कि सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में ही आ सकता है। 2 और 3 जुलाई को हमारी काउंसिल मीटिंग है, इसलिए संभवतः 5 जुलाई को रिजल्ट की तारीख हो सकती है।
ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा 3, 5 और 9 मई, 2024 को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 15 और 17 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4 और 8 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ICAI CA Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
परिणाम की घोषणा के बाद अपने अंक जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आईसीएआई सीए रिजल्ट 2024 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।