फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB PO Mains Result 2023: आरआरबी पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Mon, 25 Sep 2023 06:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Scale 2 Result: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB PO Mains Result 2023: बैंकिंग और कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार ऑफिसर स्केल 2 और 3 के परिणाम में सफल होंगे, उन्हें साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 का परिणाम 845 रिक्तियों के लिए घोषित किया गया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स कट ऑफ लगभग एक सप्ताह बाद आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2023 के साथ जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर लॉगइन करना होगा।

 
विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 के पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू होगा। तीनों राउंड पास करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ इंटरव्यू 2023 अक्तूबर-नवंबर 2023 में आयोजित होने की संभावना है, सटीक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें