आईबीपीएस आरआरबी अधिकारी स्केल 2 और 3 का परिणाम 845 रिक्तियों के लिए घोषित किया गया है। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स कट ऑफ लगभग एक सप्ताह बाद आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स स्कोर कार्ड 2023 के साथ जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर लॉगइन करना होगा।
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिसर स्केल 2 और 3 के पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा और अंत में इंटरव्यू होगा। तीनों राउंड पास करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा। आईबीपीएस आरआरबी पीओ इंटरव्यू 2023 अक्तूबर-नवंबर 2023 में आयोजित होने की संभावना है, सटीक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।