केन्द्र परिवर्तन का दिया विकल्प
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संस्थान ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन उम्मीदवारों को 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुना है।
इस दिन तक करें केन्द्र में परिवर्तन
विशेषज्ञ अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बदलने का लिंक 26 दिसंबर को सक्रिय हो जाएगा और 27 दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों से केंद्र परिवर्तन का विकल्प प्राप्त होने पर, उन्हें उनके चुने हुए केंद्रों के स्थान आवंटित किए जाएंगे।
जारी हो चुका है एडमिट कार्ड
आईबीपीएस एसओ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किया जा चुका है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 30 दिसंबर 2023 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
आईबीपीएस एसओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में 125 अंकों का वस्तुनिष्ठ परीक्षण शामिल है। यह परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें 3 खंड होंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित कट-ऑफ अंकों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।