15 मिनट पहले करना होगा रिपोर्ट
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा आज सुबह 09:00 बजे से 11.40 बजे तक एक पाली में आयोजित की जानी है। रिपोर्टिंग का समय 15 मिनट पहले है। अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा हॉल में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग भी है। इसलिए प्रश्नों का उत्तर बहुत समझदारी के साथ दें। प्रश्नपत्र हिन्दी और अंग्रजी भाषा में होगा।