फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPAS Admit Card: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 29 Nov 2023 09:38 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPAS Mains Admit Card 2023: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPPSC HPAS Mains Admit Card OUT: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (HPAS Mains Admit Card 2023) जारी कर दिया है। एचपीएएस परीक्षा 13 दिसंबर से शुरू होनी वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - hppsconline.hp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

HPPSC HPAS Mains 2023: विषयवार परीक्षा की तिथियां

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा की शुरूआत 13 दिसंबर से होने जा रही है। परीक्षा 19 दिसंबर को समाप्त होगी। अंग्रेजी की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और हिंदी की लिखित परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

निबंध विषय की परीक्षा 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। सामान्य अध्ययन के लिए परीक्षा 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वैकल्पिक पेपर I और II के लिए परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली एचपीएएस मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://hppsconline.hp.gov.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ए-4 आकार के कागज पर विस्तृत निर्देशों के साथ ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जा रहे हैं।"
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे "Press note: Regarding admit cards for Himachal Pradesh Administrative Service Competitive (Main) examination- 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगइन करें।
  • एचपीएएस एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी सहेजें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें