HPPSC HPAS Mains 2023: विषयवार परीक्षा की तिथियां
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा की शुरूआत 13 दिसंबर से होने जा रही है। परीक्षा 19 दिसंबर को समाप्त होगी। अंग्रेजी की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और हिंदी की लिखित परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
निबंध विषय की परीक्षा 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। सामान्य अध्ययन के लिए परीक्षा 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वैकल्पिक पेपर I और II के लिए परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली एचपीएएस मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://hppsconline.hp.gov.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ए-4 आकार के कागज पर विस्तृत निर्देशों के साथ ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जा रहे हैं।"