HPBOSE परीक्षा विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 02 मार्च को शुरू होगी और 16 मार्च 2024 को समाप्त होगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा सुबह की पाली में 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HPBOSE 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 02 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च 2024 तक चलेगी। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शाम की पाली में दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
