फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2024: जल्द जारी होंगे कक्षा 10वीं के परिणाम, पिछले वर्ष कैसा था परिणाम, यहां पढ़ें

Tue, 07 May 2024 09:42 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।  
एचपी बोर्ड 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। बोर्ड ने आज सुबह 10 बजे के आसपास रिजल्ट जारी किए है। छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन


एचपी बोर्ड 10वीं के छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां क्लिक करें।

बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने के बाद ही नतीजों की घोषणा की है। इस दौरान हाईस्कूल के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा किए गए। आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।  
विज्ञापन

HP Board 10th Result 2024: कैसे कर पाएंगे अपने परिणम चेक ?
  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
विज्ञापन


HP Board 10th Result 2024: कैसा था पिछले वर्ष का परिणाम 

पिछले साल, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मई को 10वीं के परिणाम की घोषणा की गई थी। हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षाओं में कुल 90,896 छात्रों ने भाग लिया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7% रहा था। 

मानवी ने 99.14% अंकों के साथ हिमाचल कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया, जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 

हिमाचल बोर्ड 10वीं के परिणाम में, एक उल्लेखनीय उपलब्धि देखी गई क्योंकि 8 लड़कियों ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। हालांकि, केवल 2 लड़के ही शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें