HPBOSE 10th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26 मार्च, 2022 से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए किया गया था। बता दें कि परीक्षा सीबीएसई मॉडल की ही तरह दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
HPBOSE 10th Result 2022: 12वीं के नतीजे हो चुके जारी
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे बीते 18 जून, 2022 को जारी किए जा चुके हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 93.90 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बारहवीं के परिणाम के बाद से ही दसवीं कक्षा के छात्र भी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
HPBOSE 10th Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
हिमाचल बोर्ड की ओर से अब तक दसवीं के परिणाम को जारी करने के लिए किसी भी आधिकारिक तारीख का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि परिणाम 27 जून या इससे पहले तक जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
HPBOSE 10th Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।