JEE Main 2022: इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य यानी जेईई मेन का आगाज हो चुका है। पहले दौर में बी आर्क और बी प्लानिंग के पेपर हो रहे हैं। जबकि बीई और बीटेक के पेपर 24 जून से शुरू होंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब और परीक्षा कक्ष आवंटित किए जाएंगे, साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।